|

राजस्थान में भयंकर गर्मी और लू का कहर,47 डिग्री तक पहुचा पारा,मौसम विभाग का अलर्ट और अपील जारी

THE BIKANER NEWS:^जयपुर/राजस्थान:राजस्थान में गर्मी अब अपने चरम पर पहुंच गई है। दिन के साथ-साथ अब रातों में भी लू और तपन का अहसास होने लगा है। लगातार बढ़ते तापमान और भीषण हीटवेव को देखते हुए मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों के लिए ‘ऑरेंज’ और ‘येलो’ अलर्ट जारी किए हैं। इस बीच गर्मी के कारण प्रदेश भर में पेयजल संकट भी गहरा गया है।

तापमान का हाल: 47 डिग्री के करीब पहुंचा पारा

​इस सप्ताह पूरे प्रदेश में तेज गर्मी का कहर बरकरार रहने की संभावना है। पिछले 24 घंटों के आंकड़ों पर नजर डालें तो:

  • ​प्रदेश के 9 शहरों में अधिकतम तापमान 45 से 47 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया।
  • चित्तौड़गढ़ और पिलानी में दिन सबसे ज्यादा गर्म रहा, जहां पारा 46.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वही बीकानेर में भी 46 डिग्री दर्ज किया गया
  • ​सीकर और उदयपुर में यह इस सीजन का अब तक का सबसे गर्म दिन रहा।
  • ​राजधानी जयपुर में भी दिनभर तेज गर्मी और लू का असर दिखा, जहां अधिकतम तापमान 1 डिग्री बढ़कर 43.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।

मौसम विभाग का अलर्ट (19 से 22 मई)

​मौसम विभाग ने हीटवेव को लेकर आगामी दिनों के लिए चेतावनी जारी की है:

19 मई:

  • ऑरेंज अलर्ट: बीकानेर, जोधपुर, जैसलमेर, बाड़मेर, चित्तौड़गढ़।
  • येलो अलर्ट: गंगानगर, कोटा, बारां, झालावाड़ और प्रतापगढ़।

20 मई:

  • ऑरेंज अलर्ट: जैसलमेर।
  • येलो अलर्ट: बाड़मेर, जोधपुर, बीकानेर, गंगानगर, चित्तौड़गढ़, कोटा, बारां, झालावाड़ और प्रतापगढ़।

21 और 22 मई:

  • येलो अलर्ट: जैसलमेर, बाड़मेर, जोधपुर, बीकानेर, गंगानगर, चित्तौड़गढ़, झालावाड़ और प्रतापगढ़।

गर्मी के साथ विकराल हुआ जल संकट

​लगातार बढ़ती गर्मी ने पानी की समस्या को और बढ़ा दिया है। प्रदेश के 315 में से 205 शहर व कस्बे वर्तमान में पेयजल संकट से गुजर रहे हैं। स्थिति इतनी गंभीर है कि:

  • 30 शहरों-कस्बों में हर तीन दिन में एक बार पानी की सप्लाई हो रही है।
  • 24 शहरों-कस्बों में हर चार दिन में एक बार पानी मिल पा रहा है।

​प्रशासन और मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे इस भीषण गर्मी में घरों से बाहर निकलते समय सावधानी बरतें और खुद को हाइड्रेटेड रखें।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button