30 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर समाप्त की जीवनलीला,घर में पसरा मातम


श्रीडूंगरगढ़। क्षेत्र के गांव रीड़ी में रविवार सुबह एक युवक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। घटना की सूचना मिलते ही श्रीडूंगरगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतरवाकर मोर्चरी भिजवाया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार रीड़ी निवासी करीब 30 वर्षीय पोकरराम पुत्र सुखराम जाखड़ ने अपने खेत में खेजड़ी के पेड़ से फांसी का फंदा लगाकर जीवनलीला समाप्त कर ली। मृतक एक 8 वर्षीय बालक का पिता बताया जा रहा है। घटना के बाद परिवार में शोक की लहर फैल गई और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
सूचना पर एएसआई भगवानराम पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। वहीं गांव के जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण भी मौके पर पहुंचे तथा परिजनों को सांत्वना दी। पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाकर परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर आगे की जांच शुरू कर दी है।






































