|

सीवर में बिना सुरक्षा उपकरण उतरा सफाई कर्मचारी,चैंबर में फंसा और हुआ अचेत; स्थानीय लोगों ने बचाई जान:-देखे वीडियो

बीकानेर: रामपुरिया कॉलेज के पीछे सीवर सफाई के दौरान एक बड़ी लापरवाही सामने आई है। यहाँ कर्मचारी को बिना किसी सुरक्षा उपकरण (Safety Gears) के सीवर चैंबर में सफाई के लिए उतार दिया गया। दम घुटने के कारण कर्मचारी अंदर फंस गया और कुछ ही देर में अचेत हो गया।

स्थानीय लोगों की तत्परता से बची जान

जानकारी के अनुसार, वहां पर तीन लोग काम कर रहे थे जो निगम के कर्मचारी बताये जा रहे है, जब कर्मचारी चैंबर के अंदर फंसा तो उसने मदद के लिए आवाज लगाई। उसकी आवाज सुनकर तुरंत आसपास के लोग मौके पर इकट्ठा हो गए। लोगों ने भारी मशक्कत के बाद अचेत अवस्था में कर्मचारी को बाहर निकाला। प्रत्यक्षदर्शियों और स्थानीय निवासियों का कहना है कि स्थिति बेहद गंभीर थी; अगर कर्मचारी को बाहर निकालने में कुछ मिनटों की भी देरी होती, तो उसकी जान जा सकती थी।

ठेकेदार इमरान की लापरवाही, नहीं उठाया फोन

इस घटना ने सफाई व्यवस्था में बरती जा रही घोर अनदेखी की पोल खोल दी है। हादसे के तुरंत बाद जब जिम्मेदार ठेकेदार इमरान को सूचना देने के लिए कॉल किया गया, तो उसने फोन तक उठाना मुनासिब नहीं समझा। ठेकेदार के इस गैर-जिम्मेदाराना रवैये को लेकर स्थानीय लोगों में भारी रोष है।

पीबीएम अस्पताल में इलाज जारी

चैंबर से बाहर निकालने के बाद अचेत कर्मचारी को तुरंत इलाज के लिए पीबीएम (PBM) हॉस्पिटल ले जाया गया है, जहां फिलहाल उसका उपचार चल रहा है।

​इस घटना ने एक बार फिर सीवर सफाई कर्मचारियों की सुरक्षा और ठेकेदारों की मनमानी पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। प्रशासन को इस मामले का संज्ञान लेते हुए लापरवाह ठेकेदार के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की आवश्यकता है।

देखे वीडियो👇👇👇

https://www.facebook.com/share/r/1HEyV1YPPZ/

Show More

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button