|

सुवेंदु अधिकारी के करीबी की हत्या में बड़ा खुलासा,तीन संदिग्ध शूटरों को किया गिरफ्तार

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की राजनीति में सनसनी मचा देने वाले चंद्रनाथ रथ हत्याकांड में बड़ा खुलासा हुआ है। सुवेंदु अधिकारी के करीबी और निजी सहायक चंद्रनाथ रथ की हत्या करने वाले शूटर आखिरकार पुलिस के शिकंजे में आ गए हैं। इस हाई-प्रोफाइल मामले में बंगाल STF और CID की संयुक्त टीम ने उत्तर प्रदेश और बिहार में लगातार छापेमारी कर तीन संदिग्ध शूटरों को गिरफ्तार किया है।

जांच में सामने आया कि आरोपियों की दो बड़ी गलतियों ने police को अहम सुराग दे दिए। पहली गलती टोल प्लाजा पर FASTag से जुड़े UPI पेमेंट की रही, जिससे उनकी लोकेशन और मूवमेंट ट्रेस हो गई। दूसरी ओर फरारी के दौरान इस्तेमाल की गई फर्जी नंबर प्लेट ने भी पुलिस को आरोपियों तक पहुंचा दिया।

सूत्रों के अनुसार, पुलिस ने डिजिटल ट्रेल, सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी जांच के आधार पर आरोपियों की पहचान की। इसके बाद STF और CID की टीमों ने कई राज्यों में दबिश देकर संदिग्धों को हिरासत में लिया।

चंद्रनाथ रथ की हत्या के बाद से पश्चिम बंगाल की राजनीति में जबरदस्त हलचल मची हुई थी। अब गिरफ्तारी के बाद इस मामले में और बड़े नाम सामने आने की चर्चा तेज हो गई है। राजनीतिक गलियारों में इस केस को लेकर आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी शुरू हो गया है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गहन जांच जारी है और हत्या की साजिश में शामिल अन्य लोगों की भूमिका भी खंगाली जा रही है। यह मामला एक बार फिर साबित करता है कि आधुनिक तकनीक और डिजिटल ट्रैकिंग अपराधियों के लिए बड़ा खतरा बन चुकी है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button