बीकानेर: चोरों के हौसले बुलंद,हलवाई के कारखाने से लाखों का माल पार


THE BIKANER NEWS:-बीकानेर शहर में चोरों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। बीती रात नयाशहर थाना क्षेत्र में अज्ञात चोरों ने एक बड़ी चोरी की घटना को अंजाम दिया। गोविंद पैलेस के पीछे स्थित जेपी (जयप्रकाश) हलवाई के कारखाने को चोरों ने अपना निशाना बनाया और शटर के ताले तोड़कर लाखों रुपये का सामान और नकदी पार कर ली।

रात के अंधेरे में दिया वारदात को अंजाम
जानकारी के अनुसार, घटना बीती रात की है। चोरों ने गोविंद पैलेस के पीछे स्थित जयप्रकाश हलवाई के कारखाने के शटर का ताला तोड़ा और अंदर घुस गए। सुबह जब कारखाने का ताला टूटा हुआ तो घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई।
चोरी किए गए सामान का विवरण:
चोरों ने कारखाने से मिठाई बनाने के काम आने वाले बर्तन, राशन और नकदी पर हाथ साफ किया है। चोरी गए मुख्य सामान में शामिल हैं:
- 3 गैस सिलेंडर
- 30 बड़े टोपिये (बर्तन)
- तेल और घी के टिन
- 3 बड़ी परात और अन्य सामान सहित लगभग 34 हजार रुपये की नकदी
थाने में लिखित शिकायत दर्ज, पुलिस जांच में जुटी
इस घटना के बाद पीड़ित जयप्रकाश हलवाई ने नयाशहर थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज करा दी है। शिकायत मिलने के बाद नयाशहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया।
पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि चोरों का कोई सुराग मिल सके।




































