स्वर्णनगरी की शिक्षण व्यवस्था होगी चौपट सेनापति के अभाव में चलेंगे सरकारी विद्यालय

प्रवोत्सव प्रारंभ छात्र छात्राओं का भविष्य पर प्रश्न चिन्ह

जैसलमेर( कैलाश बिस्सा) स्वर्णनगरी की शिक्षण व्यवस्था चौपट होगी महात्मा गांधी अंग्रेजी विद्यालयों में रिक्त पदों पर स्वर्णनगरी से 384 शिक्षक अन्यत्र जिले में नियुक्ति की वजह स्वर्णनगरी की शिक्षण व्यवस्था चौपट के साथ साथ छात्र छात्राओं का सुनहरा भविष्य अंधकारमय होगा।
मात्र 62 शिक्षक स्वर्णनगरी को मिले है गौरतलब है।स्थानांतरण के फलस्वरूप प्रधानाचार्य का भी इसी कड़ी में स्थानांतरण होने पर निःसंदेह सरकारी विद्यालयों में सेनापति के अभाव में विद्यालयों का संचालन होगा गौरतलब है उप प्रधानाचार्य के पद समाप्त किए जा चुके है मात्र वरिष्ठ शिक्षक को कार्यभार देकर विद्यालयों का संचालन होगा।
शहर में रिक्त पदों में महत्वपूर्ण विषयों पर निश्चित रूप से शिक्षण कार्य के साथ अन्य गतिविधिया भी प्रभावित होगी
राज्य सरकार द्वारा अध्यापक पात्रता परीक्षा आयोजित कर इति श्री कर दी है।
सरकारी शिक्षक की नियुक्ति में सैकड़ों बेरोजगार आशाओं के द्वीप संजोए बैठे है ऐसा प्रतीत होता है वे सब चकनाचूर होते दिखाई दे रहे है
जैसलमेर भौगोलिक सामरिक दृष्टि से अत्यंत पिछड़ा जिला है जनप्रतिनिधि त्वरित प्रभाव से विद्यालयों में रिक्त पदों पर शिक्षकों की नियुक्ति की अनुशंसा करे अन्यथा छात्र छात्राओं के सुनहरे उज्जवल भविष्य अंधकारमय हो तो इसमें संदेह नहीं किया जा सकता
भविष्य में लंबे समय रिक्त पदों पर नियुक्ति नहीं हुई तो देश के कर्णधारों के भविष्य पर प्रश्न चिन्ह लगेगा





































