बीकानेर में सोमवार को 3 घंटे बिजली कटौती, कई क्षेत्रों में सप्लाई रहेगी बाधित


बीकानेर। शहर में विद्युत तंत्र के रख-रखाव कार्य के चलते सोमवार, 13 अप्रैल को सुबह 08:00 बजे से 11:00 बजे तक विभिन्न क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
इस दौरान सांखुडेरा, रिजर्व पुलिस लाइन, रानीसर बास, विवेक नगर, एम.एस. कॉलेज क्षेत्र, गिन्नाणी, बागवानों का मोहल्ला, रामपुरिया आईस फैक्ट्री, चौखुंटी, कमला कॉलोनी, नुरानी मस्जिद, विनोबा बस्ती, बड़ी कर्बला, हुसैनी मस्जिद, कुचीलपुरा, फड़ बाजार, रोशनीघर चौक, हेड पोस्ट ऑफिस, नाथू की ताल, हरीजन बस्ती, बड़ी गुवाड़, पांवासर कुआं, इंदिरा कॉलोनी, उर्मूल सर्कल, सुभाषपुरा, अमरसिंहपुरा, चूना भट्टा सहित अनेक इलाकों में विद्युत सप्लाई प्रभावित रहेगी।
इसके अलावा हल्दीराम प्याऊ, गुरुनानक नगर और डिस्पेंसरी क्षेत्र में भी इसी समयावधि में बिजली कटौती की जाएगी।






































