|

सोनिया गांधी की तबीयत बिगड़ी,गंगाराम अस्पताल में भर्ती

79 वर्षीय कांग्रेस नेता सोनिया गांधी को मंगलवार को सांस लेने में तकलीफ और पुराने ब्रोंकियल अस्थमा के बढ़ने के कारण दिल्ली को श्री गंगाराम हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल सूत्रों के अनुसार उनकी स्थिति फिलहाल स्थिर है और उन्हें विशेषज्ञ चेस्ट फिजिशियन की निगरानी में रखा गया है।
अस्पताल में उनके साथ उनके पुत्र राहुल गांधी और बेटी प्रियंका गांधी मौजूद हैं, जो लगातार उनकी देखभाल कर रहे हैं। डॉक्टरों का कहना है कि मौसमी ठंड और बढ़ते प्रदूषण के कारण उनकी तबीयत प्रभावित हुई है।
चिकित्सकों के अनुसार इलाज का सकारात्मक असर दिख रहा है और सोनिया गांधी धीरे-धीरे स्वस्थ हो रही हैं। यदि उनकी स्थिति इसी तरह स्थिर बनी रहती है, तो उन्हें जल्द ही अस्पताल से छुट्टी दी जा सकती है।
उनके अस्पताल में भर्ती होने की खबर के बाद कांग्रेस नेताओं और समर्थकों ने उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की है। डॉक्टरों ने विशेष रूप से बुजुर्गों को बदलते मौसम और प्रदूषण के दौरान अतिरिक्त सावधानी बरतने की सलाह दी है।

Show More

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button