बीकानेर: SP मृदुल कच्छावा एक्शन मोड में, 10 वांटेड अपराधियों पर किया इनाम घोषित


THE BIKANER NEWS:-बीकानेर: जिले में अपराधियों पर नकेल कसने के लिए बीकानेर के पुलिस अधीक्षक (SP) मृदुल कच्छावा पूरी तरह एक्शन मोड में आ गए हैं। जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और वांटेड अपराधियों की धरपकड़ के लिए SP ने अलग-अलग मामलों में लंबे समय से फरार चल रहे 10 आरोपियों पर नकद इनाम घोषित किया है।

इन आरोपियों पर अवैध मादक पदार्थों की तस्करी (NDPS Act) और अनुसूचित जाति एवं जनजाति (SC/ST) अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत गंभीर मामले दर्ज हैं।
अवैध मादक पदार्थ अधिनियम के तहत फरार आरोपी
नशीले पदार्थों की तस्करी के मामलों में फरार तीन आरोपियों पर पुलिस ने इनाम रखा है:
- भभुताराम विश्नोई (थाना गजनेर) – 15,000 रुपये * रमेश बिश्नोई (थाना गजनेर) – 15,000 रुपये
- रहीस खां (थाना देशनोक) – 5,000 रुपये
एससी/एसटी (SC/ST) एक्ट के तहत फरार आरोपी
जेएनवी (JNV) पुलिस थाना क्षेत्र में एससी/एसटी एक्ट के तहत दर्ज मामलों में फरार चल रहे 7 आरोपियों पर 5-5 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है। ये सभी आरोपी जेएनवी थाने के अंतर्गत वांटेड हैं:
भंवरलाल जाट
अमन चौधरी
अनिल सुंडा
सुरेन्द्र पाल बिश्नोई
अजय चौधरी
दिनेश विश्नोई
अशोक कसवां





































