इस थाना क्षेत्र में 25 वर्षीय विवाहिता ने फांसी लगाकर समाप्त की जीवनलीला

बीकानेर के उदासर क्षेत्र में रविवार देर रात एक महिला का शव फंदे से लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना रात करीब 1:45 बजे की बताई जा रही है।

घटना की जानकारी मिलते ही ख़िदमतगार खादिम सोसाइटी के हाजी जाकिर, हाजी नसीम और शोएब भाई तथा असहाय सेवा संस्थान के राजकुमार खड़गावत एम्बुलेंस के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने तत्परता दिखाते हुए पुलिस को सूचना दी और प्रारंभिक सहायता कार्य किया।
सूचना मिलने पर जेएनवी थाना पुलिस के मुकेश मीणा अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मौके का निरीक्षण किया। पुलिस ने आसपास के क्षेत्र में जांच शुरू कर दी है और घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी है।
पुलिस की निगरानी में शव को पीबीएम अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है, जहां पोस्टमार्टम के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल महिला की पहचान और घटना के कारणों को लेकर पुलिस जांच जारी है।



































