बीकानेर: बम की धमकियों के बीच में मिली बमनुमा ‘संदिग्ध’ वस्तु, इलाके में मचा हड़कंप

THE BIKANER NEWS:-बीकानेर/गंगाशहर, 12 मार्च,बीकानेर शहर में पिछले कुछ दिनों से मिल रही बम की धमकियों के बीच कल बुधवार। गंगाशहर थाना क्षेत्र के उदयरामसर इलाके में एक पानी की टंकी के पास बम जैसी संदिग्ध वस्तु मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों द्वारा दी गई सूचना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटनास्थल को सुरक्षित कर लिया है। बमनुमा वस्तु मिलने से पूरे क्षेत्र में दहशत फैल गई। जहां पिछले दो दिनों से मिल रही धमकियां केवल अफवाह साबित हो रही थीं, वहीं अब इस संदिग्ध वस्तु के मिलने से प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों के हाथ-पांव फूल गए हैं।

गौरतलब है कि बीते दो दिनों में बीकानेर के जिला कोर्ट परिसर और हेड पोस्ट ऑफिस को ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। हालांकि, पुलिस के सर्च ऑपरेशन के दौरान वहां कुछ संदिग्ध नहीं मिला था। लेकिन आज उदयरामसर में इस बमनुमा वस्तु के मिलने के बाद से पुलिस और सभी सुरक्षा एजेंसियां इस मामले को बेहद गंभीरता से ले रही हैं।
उदयरामसर में बमनुमा वस्तु देखे जाने की सूचना मिलते ही गंगाशहर पुलिस भारी जाब्ते के साथ मौके पर पहुंची। पुलिस ने बिना कोई देरी किए तुरंत इलाके को खाली करवाया और वहां सुरक्षा घेरा तैयार किया।
इलाके को किया गया सुरक्षित: सुरक्षा मानकों को ध्यान में रखते हुए पुलिस ने एहतियाती कदम उठाए। जेसीबी की मदद से एक गहरा गड्ढा खुदवाया गया और उस बमनुमा वस्तु को सावधानीपूर्वक उसमें रखवाकर मिट्टी से दबाया गया। यदि किसी तरह का विस्फोट हो, तो उसका प्रभाव कम से कम रहे, इसके लिए गड्ढे के चारों ओर मिट्टी से भरे कट्टे (सैंड बैग्स) भी रखवाए गए हैं।
सेना के विशेषज्ञों का इंतज़ार: पुलिस ने इस संदिग्ध वस्तु की जानकारी भारतीय सेना (Army) के अधिकारियों को दे दी है। अब सेना का बम निरोधक दस्ता (Bomb Disposal Squad) मौके पर पहुंचेगा। यह वस्तु वास्तव में कोई बम है या कोई पुराना शैल (Shell), इसका खुलासा सेना के विशेषज्ञों की गहन जांच के बाद ही हो पाएगा।
O





































