|

दर्दनाक हादसा- फ्लाई ओवर पर पलटी कार,21 वर्षीय युवती की मौत

बीकानेर। नाल थाना क्षेत्र में बुधवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में 21 वर्षीय युवती की मौत हो गई। हादसा 26 फरवरी को शाम करीब 4 बजे गांधी प्याऊ फ्लाईओवर पर हुआ।


प्राप्त जानकारी के अनुसार चलती गाड़ी के आगे अचानक पशु आ जाने से चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लगाए। इसी दौरान वाहन का पिछला टायर फट गया, जिससे गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में राधा पुत्री सुरजाराम सुथार (21), निवासी भानीपुरा हाल निवासी बीकानेर, वाहन के नीचे दब गईं। गंभीर चोटों के कारण मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई की। मृतका के छोटे भाई रामकिशन सुथार की रिपोर्ट पर पुलिस ने मर्ग दर्ज कर जांच एएसआई कालूराम पंवार को सौंपी है। पुलिस हादसे के कारणों की विस्तृत जांच कर रही है।

Show More

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button