|

Bikaner:-शहर के इस पार्क में मिला युवक का शव,फैली सनसनी

THE BIKANER NEWS:-बीकानेर। शहर के हृदय स्थल कहे जाने वाले पब्लिक पार्क (सदर थाना क्षेत्र) में आज उस समय हड़कंप मच गया, जब वहां एक अज्ञात युवक का शव बरामद हुआ।

पुलिस और सेवादार पहुंचे मौके पर

​घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने स्थिति को संभालते हुए शव को अपने कब्जे में लिया। मानवता का परिचय देते हुए शहर की प्रमुख सामाजिक संस्थाओं— खिदमतगार खादिम सोसायटी और असहाय सेवा संस्था के सेवादार भी तुरंत मौके पर पहुंचे।

पीबीएम मोर्चरी में रखवाया गया शव

​पुलिस ने सेवादारों की मदद से शव को एम्बुलेंस के जरिए पीबीएम अस्पताल की मोर्चरी में भिजवाया है। फिलहाल पुलिस युवक की मौत के कारणों की जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि यह मामला आत्महत्या का है या इसके पीछे कोई अन्य कारण।

भीनासर का बताया जा रहा है युवक

​मौके पर मौजूद लोगों और प्राथमिक चर्चाओं के अनुसार, मृतक युवक की पहचान भीनासर निवासी के रूप में की जा रही है। हालांकि, पुलिस द्वारा अभी तक आधिकारिक रूप से पहचान की पुष्टि होना बाकी है। शिनाख्त के बाद ही परिजनों को सूचना दी जाएगी।

Show More

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button