बड़ी खबर,व्यस्ततम बड़ा बाजार में युवक की करतूत, किराना दुकान में ज्वलनशील पदार्थ फेंकने से मचा हड़कंप,देखे वीडियो

THE BIKANER NEWS:-बीकानेर। शहर के सबसे व्यस्त और पुराने व्यावसायिक केंद्र ‘बड़ा बाजार’ में बुधवार दोपहर उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक युवक ने ज्योति ट्रेडिंग नाम की किराना दुकान के भीतर ज्वलनशील पदार्थ(एसिड तेजाब) फेंक दिया इस अचानक हुए हमले से बाजार में हड़कंप मच गया

सामान को पहुँचा नुकसान, बाल-बाल बचे व्यापारी
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवक द्वारा फेंके गए ज्वलनशील पदार्थ की वजह से दुकान में रखी सामान की बोरियों में छेद हो गए और कुछ बोरियां हल्की झुलस भी गईं। गनीमत यह रही कि ज्वलनशील प्रदार्थ दुकानदारों पर नही गया, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। घटना के दौरान दुकान में बैठे व्यापारियों के कपड़ों पर भी इस पदार्थ की कुछ बूंदें गिरीं है जिसे उनकी बॉडी में जलन होने लगी और कपड़े जल गए
घटना के बाद आरोपी फरार
वारदात को अंजाम देने के तुरंत बाद आरोपी रामदेव नामक युवक मौके से भागने में सफल रहा। युवक ने इस तरह की हरकत क्यों की और उसका उद्देश्य क्या था, इस बारे में फिलहाल स्थिति स्पष्ट नहीं हो पाई है।,घटना के बाद मौके पर स्थानीय लोगों और व्यापारियों की भारी भीड़ जमा हो गई।
दुकानदारों में भय, पुलिस शिकायत का इंतज़ार
इस घटनाक्रम से क्षेत्र के स्थानीय दुकानदारों में डर का माहौल व्याप्त है। हालांकि, खबर लिखे जाने तक इस मामले में पुलिस को किसी भी तरह की लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। व्यापारियों का कहना है कि दिनदहाड़े इस तरह की हरकत सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करती है।
https://www.facebook.com/share/r/1D9Ft7i5jL
रिपोर्ट: मनोज व्यास, THE BIKANER NEWS




































