|

ट्रक की टक्कर से बाइक सवार 35 वर्षीय युवक की मौत, चालक फरार


बीकानेर। जिले के लूणकरणसर थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार रात करीब 10 बजे राष्ट्रीय राजमार्ग–62 पर 264 आरडी के पास कपूरीसर निवासी रामनिवास (35) पुत्र ईश्वर राम पुनिया बाइक से लूणकरणसर की ओर से अपने गांव लौट रहा था। इसी दौरान रास्ते में एक तेज रफ्तार ट्रक से उसकी बाइक की जोरदार भिड़ंत हो गई।


टक्कर इतनी भीषण थी कि रामनिवास गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद राहगीरों ने मानवता दिखाते हुए उसे तुरंत लूणकरणसर उपजिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
सूचना मिलने पर पुलिस अस्पताल पहुंची और शव को मॉर्च्युरी में रखवाया। पुलिस के अनुसार फरार ट्रक चालक की तलाश की जा रही है तथा आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। दुर्घटना के कारणों की जांच जारी

Show More

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button