|

राजस्थान में सर्दी का सितम,बीकानेर में ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी, इस जिले में स्कूलों में बढ़ी छुट्टियां

THE BIKANER NEWS:-​राजस्थान में कड़ाके की सर्दी का दौर जारी है। बीती रात फतेहपुर में तापमान -2 डिग्री और नागौर में -1 डिग्री तक गिर गया। मौसम विभाग ने बीकानेर सहित कई जिलों में शीतलहर का अलर्ट जारी किया है।

इन जिलों में रेड अलर्ट:

झुंझुनूं, सीकर, चूरू और डीडवाना-कुचामन में शीतलहर का रेड अलर्ट है।


बीकानेर का हाल: बीकानेर, हनुमानगढ़, नागौर, श्रीगंगानगर और कोटपूतली में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। यहाँ घना कोहरा और शीतलहर चलने की संभावना है।

स्कूलों में अवकाश घोषित:
​जयपुर और नागौर: कक्षा 5वीं तक के बच्चों की छुट्टियां 13 जनवरी तक बढ़ा दी गई हैं।


​जैसलमेर: कक्षा 1 से 8वीं तक के बच्चों की छुट्टियां 14 जनवरी तक रहेंगी। (9वीं से 12वीं का समय सुबह 10 से 4 बजे तक रहेगा)।
​चेतावनी: मौसम विभाग के अनुसार अगले 7 दिन मौसम शुष्क रहेगा, लेकिन घने कोहरे और अतिशीतलहर से राहत मिलने के आसार कम हैं।

Show More

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button