|

Bikaner:-5 लाख की रंगदारी नहीं देने पर बदमाशों ने कार को पेट्रोल डालकर फूंका:देखे वीडियो

THE BIKANER NEWS: ​बीकानेर। शहर के मुक्ताप्रसाद नगर थाना क्षेत्र में आज तड़के रंगदारी (फिरौती) न देने पर बदमाशों द्वारा एक घर के बाहर खड़ी कार में पेट्रोल डालकर आग लगाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़ित ने नामजद आरोपी और उसके साथियों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है।
​क्या है पूरा मामला:
परिवादी श्याम सुंदर सोनी (पुत्र श्री चिमन लाल सोनी), निवासी 10/72 एमपी नगर, मुक्ताप्रसाद नगर ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि आज दिनांक 6 जनवरी 2026 को सुबह करीब 2:30 से 2:45 बजे के बीच उनके घर के बाहर शोर-शराबा हुआ। जब वे और उनका परिवार बाहर आए, तो देखा कि 2-3 मोटरसाइकिलों पर 3-4 लोग सवार थे, जिनके हाथों में पेट्रोल की बोतलें और धारदार हथियार थे।
​आरोपियों ने दी खुली धमकी:
रिपोर्ट के अनुसार, आरोपियों ने घर के बाहर खड़ी कार (नंबर RJ 07 UC 0121) पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। परिवादी ने जब उन्हें ललकारा, तो मुख्य आरोपी ‘लुकमान’ ने धमकी देते हुए कहा, “जो तुझे मैंने 23/12/25 को मोबाइल पर मैसेज भेजा था वो रंगदारी फिरौती वाली 5 लाख तूने मुझे नहीं दिए, तब आज तो तेरी गाड़ी ही जलाई है। अब भी तू मुझे रुपये नहीं देगा तो आगे तुझे और तेरे पूरे परिवार को खत्म कर देंगे।”
​गाड़ी जलकर खाक:
बदमाशों द्वारा लगाई गई आग में गाड़ी पूरी तरह जलकर नष्ट हो गई और उसमें रखे कागजात व अन्य सामान भी जल गए। शोर सुनकर आस-पास के लोग इकट्ठा हुए तो आरोपी धारदार हथियार लहराते हुए और जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए।
​पुलिस कार्यवाही:
मुक्ताप्रसाद थाना पुलिस ने परिवादी की रिपोर्ट पर आरोपी लुकमान व 3-4 अन्य के खिलाफ बीएनएस (BNS) की धारा 308(4), 326(F), 351(3), 189(2) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जाँच एएसआई (ASI) हनुमान सिंह को सौंपी गई है।

देखे वीडियो👇👇https://www.facebook.com/share/r/14NSE7G1cLQ/

Show More

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button