|

Breaking-बीकानेर में मिली अज्ञात महिला की लाश, हाथ पर गुदा है ‘मॉम-डैड’ का टैटू; पहचान के लिए पुलिस ने जारी किए नंबर

THE BIKANER NEWS:- ​बीकानेर।
बीकानेर में एक अज्ञात युवती का शव मिलने से सनसनी फैल गई है। पुलिस पिछले 2 दिनों से शव की शिनाख्त के प्रयास कर रही है, लेकिन अभी तक सफलता नहीं मिली है। युवती के हाथ पर इंग्लिश में “मॉम-डैड” (Mom-Dad) का टैटू बना हुआ है, जो उसकी पहचान का एक अहम जरिया बन सकता है।

​क्या है पूरा मामला?
बज्जू थानाधिकारी के अनुसार, पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना मिली थी कि आरडी 888 (बज्जू) की मुख्य नहर में एक महिला का शव अटका हुआ है। मौके पर पहुंचे एएसआई प्रेमसिंह ने देखा कि शव पुलिया के दूसरे पिलर के नीचे फंसा था। गोताखोरों की मदद से शव को बाहर निकाला गया।
​शव की स्थिति और हुलिया:
​उम्र: करीब 25-30 वर्ष।
​स्थिति: शव 10-12 दिन पुराना बताया जा रहा है और पानी में रहने के कारण फूल गया है।
​पहचान के निशान: बाएं हाथ पर नीले रंग से अंग्रेजी में ‘Mom-Dad’ का टैटू बना है।
​कपड़े और गहने: गले में काले रंग का धागा और आर्टिफिशियल पीली चैन है। कानों में सफेद रंग के टॉप्स हैं। पहनावे को देखकर आशंका जताई जा रही है कि महिला हरियाणा या पंजाब की हो सकती है।
​पुलिस की अपील:
शव को बज्जू उपजिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यदि कोई इस हुलिए की महिला को जानता है, तो तुरंत संपर्क करें।
​मोबाइल नंबर: 9772254254
​ईमेल: shobajju@gmail.com

Show More

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button