बीकानेर के पूर्व सीएमएचओ का निधन,चिकित्सा जगत में शोक की लहर

बीकानेर में आज सुबह एक अत्यंत दुखद समाचार सामने आया। जिले में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) के पद पर अपनी सेवाएं दे चुके वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. राजेश गुप्ता का आज सुबह हार्ट अटैक से निधन हो गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सुबह अचानक तबीयत बिगड़ने पर परिजन उन्हें तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। डॉ. गुप्ता के आकस्मिक निधन से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
डॉ. राजेश गुप्ता चिकित्सा सेवाओं के क्षेत्र में एक अनुभवी और समर्पित अधिकारी के रूप में जाने जाते थे। उनके निधन की खबर फैलते ही बीकानेर के चिकित्सा जगत में शोक की लहर दौड़ गई।
चिकित्सकों, स्वास्थ्यकर्मियों एवं समाज के विभिन्न वर्गों ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए इसे अपूरणीय क्षति बताया है।





































