बीकानेर:13 वर्षीय नाबालिग ने फांसी लगाकर दी जान,जेएनवीसी थाना क्षेत्र की घटना

THE BIKANER NEWS:-बीकानेर।बीकानेर शहर में आत्महत्या के बढ़ते मामले लगातार चिंता का विषय बनते जा रहे हैं। इसी क्रम में एक दुखद खबर जेएनवीसी (JNVC) पुलिस थाना क्षेत्र से सामने आई है, जहां अंबेडकर कॉलोनी में रहने वाली एक 13 वर्षीय नाबालिग ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना के समय नाबालिग घर पर अकेली थी। उसके माता-पिता अपने पैतृक गांव (सीवान, बिहार) गए हुए थे। पीछे से बच्ची ने यह खौफनाक कदम उठा लिया।
घटना की सूचना मिलते ही जेएनवीसी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस टीम ने नाबालिग को नीचे उतारा और तुरंत पीबीएम (PBM) अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया। वहां मौजूद चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
फिलहाल, नाबालिग द्वारा इतना बड़ा कदम उठाने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।




































