|

ट्रेन की चपेट में आने से 18 वर्षीय युवक की मौत

बीकानेर। मुक्ताप्रसाद थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया, जिसमें ट्रेन की चपेट में आने से 18 वर्षीय युवक की मौत हो गई। यह हादसा पुगल आरओबी के पास रेलवे ट्रैक पर घटित हुआ।

मृतक के पिता धर्माराम ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि उनका बेटा छेलाराम (18) सुबह रोज की तरह टहलने के लिए घर से निकला था। टहलते समय वह रेलवे लाइन पार कर रहा था, तभी अचानक ट्रेन की चपेट में आ गया। हादसा इतना भीषण था कि छेलाराम की मौके पर ही मौत हो गई।

सूचना मिलने पर मुक्ताप्रसाद थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पीबीएम अस्पताल की मोर्चरी में भिजवाया। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। स्थानीय क्षेत्र में इस दर्दनाक घटना से शोक की लहर फैल गई है।

Show More

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button