|

बीकानेर इंजीनियरिंग कॉलेज में नव-नियुक्त प्राचार्य का स्वागत

बीकानेर। अभियान्त्रिकी महाविद्यालय बीकानेर में आज दिनांक 06 दिसम्बर 2025 को ईसीबी अशैक्षणिक कर्मचारी संघ (भामस) के बैनर तले नव-नियुक्त प्राचार्य डॉ. संजीव जैन का कार्यरत अशैक्षणिक कर्मचारियों द्वारा स्वागत एवं अभिनन्दन किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के कुलसचिव महोदय व कर्मचारियों ने नए प्राचार्य के प्रति विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि महाविद्यालय हित एवं कर्मचारियों के हितों को ध्यान में रखते हुए सभी कर्मिक एक परिवार की भांति मिलकर कार्य करेंगे।

ईसीबी अशैक्षणिक कर्मचारी संघ (भामस) के अध्यक्ष संतोष पुरोहित व पदाधिकारियों ने नव-नियुक्त प्राचार्य एवं कुलसचिव को संघ का प्रमाण पत्र सौंपा तथा भरोसा दिलाया कि संघ महाविद्यालय प्रशासन वंचित कर्मचारियों के हितों की रक्षा करता आया है और आगे भी पूरी निष्ठा व समर्पण भाव से कार्य करता रहेगा।

कार्यक्रम में भारतीय मजदूर संघ के जिला उपाध्यक्ष जयकिशन पुरोहित, भामस के महामंत्री दिनेश पारिक, उपाध्यक्ष मनोज चौधरी, कोषाध्यक्ष सुरेन्द्र जागड़, मीडिया प्रभारी उदय व्यास सहित अरविंद पुरोहित, रामकिशन गोदारा, प्रमोद ओझा, रविशंकर जोशी, मदन हर्ष, सुरेंद्र गोपाल जोशी, नरेन्द्र आचार्य, किशन सारस्वत आदि कर्मचारी मौजूद रहे।

Show More

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button