|

Bikaner:-स्कूल जा रही छठी कक्षा की मासूम के साथ मनचलों ने की छेड़छाड़,इलाके में रोष

THE BIKANER NEWS:-​बीकानेर में मनचलों के हौसले बुलंद हैं। एक छठी कक्षा में पढ़ने वाली मासूम बच्ची के साथ छेड़छाड़ और उसकी मां के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। घटना के बाद से इलाके में रोष है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मामला बीकानेर के खाजूवाला का है ।जहाँ पर रहने वाली एक छठी कक्षा की छात्रा को कुछ बदमाश परेशान कर रहे थे। बच्ची ने घर जाकर अपनी मां को बदमाशों की हरकतों के बारे में बताया। इसके बाद बच्ची की सुरक्षा को देखते हुए मां खुद उसे स्कूल छोड़ने जाने लगी।


​रास्ते में रोककर की बदसलूकी
घटना 28 नवंबर की बताई जा रही है। जब मां अपनी बेटी को स्कूल छोड़ने जा रही थी, तभी रास्ते में वही बदमाश बाइक पर सवार होकर आए। उन्होंने मां-बेटी को देखकर हॉर्न बजाया और अश्लील इशारे किए। हद तो तब हो गई जब बदमाशों ने बच्ची को जबरदस्ती अपने साथ ले जाने की कोशिश की।


​मां के साथ हाथापाई और जान से मारने की धमकी
जब मां ने बदमाशों का विरोध किया और अपनी बेटी को बचाने की कोशिश की, तो आरोपियों ने महिला की चुन्नी खींच ली और उसे धक्का देकर सड़क पर गिरा दिया। शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोग मदद के लिए दौड़े। लोगों को आता देख बदमाश जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए।

​पुलिस ने दर्ज किया मामला
पीड़िता की मां की रिपोर्ट पर खाजूवाला पुलिस ने मंगलवार (2 दिसंबर) को मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा

Show More

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button