Breaking:-अब हर स्मार्टफोन मे होगा साइबर सिक्योरिटी एप,सरकार ने 90 दिन का दिया समय

THE BIKANER NEWS:-बीकानेर/नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने साइबर सुरक्षा को मजबूत करने और मोबाइल फोन के जरिए होने वाले फ्रॉड को रोकने के लिए एक बड़ा और कड़ा फैसला लिया है। अब बाजार में आने वाले हर नए स्मार्टफोन में सरकार का साइबर सिक्योरिटी ऐप ‘संचार साथी’ (Sanchar Saathi) पहले से इंस्टॉल (Pre-installed) मिलेगा।

कंपनियों को आदेश: सरकार ने एपल (Apple), सैमसंग (Samsung), वीवो (Vivo), ओप्पो (Oppo) और शाओमी (Xiaomi) जैसी प्रमुख मोबाइल निर्माता कंपनियों को आदेश दिया है कि वे अपने फोन्स में सरकारी साइबर सेफ्टी ऐप को इनबिल्ट करके ही बेचें।
90 दिन का अल्टीमेटम: मोबाइल कंपनियों को इस नियम को लागू करने के लिए 90 दिनों का समय दिया गया है।
डिलीट नहीं कर सकेंगे यूजर्स: सबसे खास बात यह है कि इस ऐप को स्मार्टफोन यूजर्स चाहकर भी अपने फोन से डिलीट या डिसेबल नहीं कर पाएंगे।
पुराने फोन्स का क्या होगा: जो लोग पहले से स्मार्टफोन इस्तेमाल कर रहे हैं, उनके फोन में यह ऐप सॉफ्टवेयर अपडेट के जरिए इंस्टॉल किया जाएगा।
क्यों लिया गया यह फैसला?
न्यूज एजेंसी रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, सरकार का मकसद साइबर फ्रॉड, फर्जी IMEI नंबर और मोबाइल चोरी की घटनाओं पर लगाम लगाना है। एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, यह ऐप फर्जी IMEI से होने वाले स्कैम और नेटवर्क के गलत इस्तेमाल को रोकने के लिए बेहद जरूरी है। फिलहाल यह आदेश पब्लिक नहीं किया गया है, बल्कि निजी तौर पर कंपनियों को भेजा गया है।











