|

वार्ड 21 बगला नगर के नागरिकों ने सड़क–सीवर समस्याओं को लेकर कलेक्टर व BDA आयुक्त को सौंपा ज्ञापन

THE BIKANER NEWS:- बीकानेर: बगला नगर वार्ड 21 के नागरिकों ने लंबे समय से चल रही मूलभूत समस्याओं—खस्ताहाल सड़कों, जाम सीवर लाइनों और अधूरे विकास कार्यों—को लेकर आज जिला कलेक्टर और बीडीए आयुक्त को ज्ञापन सौंपा।

स्थानीय निकाय प्रकोष्ठ कांग्रेस के जिला अध्यक्ष हसन अली गोरी ने बताया कि 20 तारीख को भी इन समस्याओं को लेकर धरना दिया गया था, लेकिन जिला कलेक्टर की अनुपस्थिति के कारण आज पुनः ज्ञापन सौंपकर वार्ता की गई।

वार्ड अध्यक्ष बिलाल अहमद ने कहा कि लगातार ज्ञापन देने और प्रशासन को अवगत कराने के बावजूद वार्ड 21 के विकास कार्यों को अनदेखा किया जा रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो वार्डवासी आमरण अनशन पर बैठने को मजबूर होंगे।

इस दौरान मंडल अध्यक्ष मुकेश जोशी, प्रवक्ता हरिकिशन जाट, मीडिया प्रभारी सिकंदर राठौर, जिला कार्यकारिणी सदस्य मोहम्मद इस्लाम खिलजी, सद्दाम हुसैन गोरी, बरकत अली खिलजी, सैयद मोहम्मद इसाक, एडवोकेट रिजवान खान खन्ना, जाकिर हुसैन साइ, गुलजार अली गोरी, रोशन अली राठौर सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Show More

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button