बीकानेर में करंट हादसे से युवक की मौत,घर में उपकरण जलकर खाक

THE BIKANER NEWS:-बीकानेर, कोलायत के हदा गांव में मंगलवार दोपहर एक दर्दनाक हादसे में युवक की करंट लगने से मौत हो गई, जबकि घरों में इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जलकर नष्ट हो गए।

मिली जानकारी के अनुसार, घटना 11 नवम्बर 2025 को करीब दोपहर 1 बजे की है। मृतक रुघनाथ सिंह अपने घर पर था, जब अचानक पूरे घर में विद्युत प्रवाह अत्यधिक बढ़ गया। इस दौरान घर के विद्युत कनेक्शन में आई फॉल्टिंग से फ्रिज, पंखे और अन्य उपकरणों में करंट दौड़ गया।
बताया जा रहा है कि रुघनाथ सिंह पानी पीने के लिए जब फ्रिज खोलने गए, तभी उन्हें जोरदार करंट का झटका लगा और वे मौके पर ही बेहोश होकर गिर पड़े। परिजन उन्हें तत्काल कोलायत अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उसके भाई ने पुलिस को लिखित शिकायत दी है और बिजली विभाग पर लापरवाही के आरोप लगाए है..





































