Bikaner:-सोशल मीडिया पर सुसाइड नोट पोस्ट कर युवक ने दी जान,बिजनेस पार्टनर समेत 4 लोगों मौत का जिम्मेदार ठहराया

THE BIKANER NEWS:–बीकानेर बीकानेर में एक युवक ने सुसाइड नोट लिखकर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया और फिर अपनी जान दे दी। मामला बीकानेर के नोखा का है जहां पर एक ट्रक मालिक ने ट्रेन के आगे कूदकर सुसाइड कर लिया। और बिजनेस पार्टनर समेत 4 लोगों को अपनी मौत का जिम्मेदार ठहराया। मरने से कुछ घंटे पहले सोशल मीडिया पर एक सुसाइड नोट
पोस्ट किया, जिसमें लिखा- मैं अपनी जिंदगी आराम से जी रहा था,लेकिन रामनिवास,लिछमणराम उर्फ पप्पू पुत्र कुम्भाराम भादू और दो अन्य लोगों के कारण मेरी जिंदगी खत्म हो रही है। घटना रविवार (26 अक्टूबर) को सुबह 5 बजे नोखा के सर्वोत्तम सीमेंट फैक्ट्री नागौर रोड रेलवे ट्रैक की है। मृतक के पिता की शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।थानाधिकारी अरविंद भारद्वाज ने।बताया- रोड़ा गांव निवासी जगदीश प्रसाद बिश्नोई ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि उनके बेटे मांगीलाल
(35) ने आत्महत्या करने से पहले अपने फेसबुक और इंस्टाग्राम अकाउंट पर सुसाइड नोट पोस्ट किया। मांगीलाल ने सुसाइड नोट में लिखा- मैं
रामनिवास, लिछमणराम और दो अन्य लोगों के कारण ये कदम उठा रहा हूं। भगवान उन्हें माफ नहीं करेगा। मेरा परिवार निर्दोष है। मेरे को माफ करना । मेरे घर पर एक फोन पड़ा है, जिसमें
मेरी मौत से संबंधित पूरे सबूत मौजूद
हैं। मांगीलाल के पिता जगदीश बिश्नोई का
कहना है कि लिछमणराम और मृतक मांगीलाल पहले बिजनेस पार्टनर थे, रामनिवास और लिछमणराम दोनों भाई है। दोनों मेरे गांव के रहने वाले हैं। रामनिवास और लिछमणराम सहित
दो अन्य लोगों ने मिलकर मेरे बेटे को आत्महत्या के लिए मजबूर किया है। पुलिस को रेलवे ट्रेक के पास एक बाइक मिली जिसे पहचानकर घरवालों को सूचना दी गयी। थानाधिकारी ने बताया- जगदीश प्रसाद बिश्नोई की शिकायत के आधार
पर मामला दर्ज कर लिया है। शव का पोस्टमॉर्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।






































