विकास प्राधिकरण की कॉलोनी में मुख्य सड़क के खस्ताहाल, विधायक व्यास को करायाअवगत

THE BIKANER NEWS:-बीकानेर बीकानेर विकास प्राधिकरण की कॉलोनी करणी नगर गांधीनगर कैलाशपुरी मुख्य सड़क के खस्ता हाल बीकानेर जेठानंद जी , विधायक को बीकानेर में दीनदयाल सर्किल से रजिस्ट्रार ऑफिस तक की मुख्य सड़क पर खड्डों की स्थिति, टेक्नोक्रेट कंपनी द्वारा अव्यवस्थित तरीके से कार्य करने के कारण पूरी करणीनगर, गाँधी नगर, कैलाश पुरी एवं इंद्रप्रस्थ कॉलोनी के लगभग 10000 से 15000आमजन के साथ दुर्घटना , आम जनता बुजुर्ग, महिला ओर बच्चों को अस्थमा जनता की गिरने से हड्डियां टूटने, वाहनों का नुक्सान, नगर निगम आयुक्त, बीकानेर विकास प्राधिकरण के अधिकारीयों की नाकामी तथा दोषी अधिकारियों पर कार्यवाही करने हेतू निवेदन किया गया
माननीय जेठानंद जी से निवेदन किया किया गया की कंपनी को तुरंत काम पूरा करने हेतु निगम को निर्देशित करें तथा आम जन में राजस्थान सरकार की छवि खराब करने के कारणों से बीकानेर के प्रशासनिक सिस्टम की सर्जरी करने के लिये माननीय मुख्यमंत्री महोदय को इस प्रकरण की जानकारी देने का भी अनुरोध किया गया






































