नगर सेठ के आगे लगाई ओरण बचाने की गुहार

जैसलमेर (कैलाश बिस्सा)

स्वर्णनगरी के दुर्ग पर विराजमान नगर सेठ लक्ष्मीनाथ मंदिर में ओरण गोचर भूमि को संरक्षण हेतु नंगे पैर ओरण टीम मंदिर पहुंचकर अर्जी लगाई
ज्ञापन में ईश्वर से इन कर्मठ नेताओं को सद्बुद्धि देवे जिसमें स्वर्णनगरी की तालाब कुआं नाड़ी जैसलमेर की सांस्कृतिक धरोहर को राजस्व रिकॉर्ड की मांग का ज्ञापन सौंपा
गौरतलब है विगत एक पखवाड़े से जिल कलेक्टर परिसर के बाहर धरना प्रदर्शन हो रहे है
इस मृत्यु लोक में सिर्फ मानव जाति से विश्वास उठकर मात्र एक ईश्वर का सहारा बचा हुआ है
हद तब हो गई जिले के जिला कलेक्टर भी विधायक को महत्व नहीं देते उनके आदेशों की धज्जियां उड़ रही है शिव विधायक रविन्द्र सिंह भाटी ने विधायक महोदय को खरी खोटी सुनाते हुए का एक वीडियो प्रसारित हो रहा है
आखिर इसका समाधान कब होगा यह अपने आप में एक सवालिया निशान बना हुआ है
चंद चांदी के टुकड़ों में स्वर्ण नगरी की भूमि को बड़ी बड़ी कंपनीयो को बेच डाली आखिरकार इस मिलीभगत का परिणाम आम बच्चे महिलाएं बुजुर्ग तक सड़क पर आ चुके है अब तो सिर्फ भारत के माननीय न्यायालयों को जनहित में निर्णय सर्वोच्च प्राथमिकता में आती शीघ्र लेना अति आवश्यक है राज्य सरकार की कुंभकरणीय नींद के चलते इस शहर की भूमि को भू माफियों के हवाले कर अधिकारियों के नाक में नकेल कसने का अधिकार सिर्फ माननीय न्यायालय ही निर्णय ले सकता है


































