सीवरेज कार्य में लापरवाही के आरोप,टूटी सड़के नालियां,घरो की पाईप लाइन को खुद के खर्च पर करवाना पड़ रहा है ठीक! देखे वीडियो

THE BIKANER NEWS:-बीकानेर,शहर में बरसाती सीजन में जगह जगह सीवरेज कार्य के लिए तोड़ी गयी सड़को से आमजन को हो रही है परेशानिया साथ ही सीवरेज व पानी पाइप लाइन डालने में ठेकेदारों द्वारा गंभीर लापरवाही बरतने के लग रहे है,आरोप,प्रसाशन की उदासीनता का खामियाजा आमजन को भुगतना पड़ रहा है।ठेकेदारों पर केवल लापरवाही के ही नहीं, बल्कि अनदेखी के भी आरोप लग रहे है।

मुरलीधर व्यास कॉलोनी के निवासी हो रहे है परेशान, खुद के खर्च से ठीक करवा रहे है पानी की लाइन। वहां की निवासियों ने बताया कि ठेकेदार द्वारा किए घटिया के चलते गली व मोहल्लेवासियों को काफी परेशानी हो रही है। वहां के निवासियों ने बताया कि लिटिल चिल्ड्रन स्कूल के सामने वाली एफ- 600 नंबर वाली गली में पानी की नई पाइप लाइन बिछाई गई है। इस काम के दौरान गली के सीवरेज चैंबर तोड़ दिए । नाली को जगह-जगह से तोड़ दिया। अब सीवरेज व नाली का गंदा पानी सड़क पर आ रहा है इस गंदे पानी से न केवल बदबू ने परेशान कर रखा है, बल्कि बरसाती सीजन में मौसमी बीमारियों का खतरा भी मंडरा रहा है, क्योंकि इस गंदे में पानी से
मच्छर पनपेंगे, जो गंभीर बीमारियों का कारण बनेंगे। गली के लोगों ने बताया कि ठेकेदार की टीम ने एक काम सही किया, लेकिन उसके बदले दो काम बिगाड़ दिए | बिगाड़े गए काम सही भी नहीं किया गया और यहां चले गए।
गली के लोगों ने बताया कि पुरानी पाइप लाइन में लोगों ने अपने घरों के कनेक्शन करवा रखे थे, अब नई पाइप लाइन डालते समय कनेक्शन भी तोड़ दिए, जो नई पाइप लाइन से जोड़े नहीं गए। यूं ही अधरझूल में छोड़कर चले गए। ऐसे में लोगों ने अपने स्तर पर घरों के कनेक्शन करवाये है। लेकिन तोड़ी गई सीवरेज व नाली के कारण समस्या उत्पन्न हो गई है, जिसको लेकर संबंधित ठेकेदार को बोला गया, लेकिन उनके द्वारा सुनवाई नहीं की गई। अब गली में गंदगी ही गंदगी है, जिसके कारण लोगों को काफी परेशानी हो रही है।यहां रहने वाले यहां रहने वाले किशोर
कुमार, अमित कुमार, शंकर व्यास, रघुवीर मोदी, कांत बोहरा, शंभु सहित कई लोगों ने प्रशासनिक अधिकारियों से मांग की कि इस प्रकार घटिया काम करने वाले ठेकेदारों के खिलाफ एक्शन लेते हुए कार्यवाही की जाए, ताकि इस प्रकार की लापरवाही कहीं अन्य स्थान पर देखने को नहीं मिले।
देखे वीडियो👇👇
https://www.instagram.com/reel/DOVGYO8E0F0/?igsh=MWt2d21yeDlwcjRuNg==





































