श्री लक्ष्मीनाथ भक्त मंडल और लवली ग्रुप का साझा संगीत कार्यक्रम राज रंगों की बगेची में

श्री लक्ष्मीनाथ भक्त मंडल और लवली ग्रुप का साझा संगीत कार्यक्रम राज रंगों की बगेची में।
☆_

जब एकविचार-एकव्यवहार एक साथ होते है तब परिणाम भी सकारात्मक होते है। ऐसा ही कुछ रविवार शाम देखनें को मिला। श्री लक्ष्मीनाथ भक्त मंडल और लवली ग्रुप का एकमात्र उदेश्य आपाधापी के समय में व्यक्ति को सुकून एवं सार्थक जीवन से रूबरू करवाना रहा है।
श्री लक्ष्मीनाथ भक्त मंडल के रंगा राजस्थानी राहुल ने बताया कि कपूर के जैसी जिंदगी है हम सभी की, जानें कब-कौन हवा हो जाएँ ..? इसलिए ज्यादा सोच-विचार के झंझट से मुक्त होकर मनोरंजन को भी जीवन में जगह देवें।
………….ओर अधिक, ओर अधिक धन बटोरने की दौड़-धूप में हास्य-विनोद से दूर होता आज का आदमी, जीवन के सही अर्थ को भूलता जा रहा है इसलिए साल में 2-4 ऐसे get-together कार्यक्रम भी होने चाहिए।
लवली ग्रुप प्रमुख एवं पेशे से अध्यापक विशाल आचार्य ने भी अपने विचार रखें उन्होनें बताया कि संगीत मेरा जुनून है ओर इस क्षेत्र में मैं बचपन से ही सक्रिय हूँ। संगीत का जीवन में होना प्रतिदिन उत्सव में जीना है।
कमल कुमार आचार्य की अध्यक्षता में कार्यक्रम आरंभ हुआ और मंच-संचालन किया एन.आर स्वामी ने। कार्यक्रम में सभी ने बारी-बारी से स्वर-लहरिया बिखेरी तत्पश्चात् प्रसाद ग्रहण किया।
- संगीत-संध्या में स्वर-लहरिया बिखरने में प्रमुख रहें 🎤 कमल कुमार आचार्य, नीरज स्वामी, विशाल आचार्य, रंगा राजस्थानी राहुल, रितेश व्यास, रामनारायण आचार्य, आनंद हर्ष, आनंद व्यास, धर्म चंद ओझा, सिक्रम, दम्यन्ति सुथार, कैलाश खत्री, बिग बी पुरोहित, नीरज स्वामी, सुशील पुरोहित, श्याम सांखला, गिरधर किराडू , योगेंद्र जांगिड़, सत्य नारायण सांखला, अरविंद गौड़, महेश वर्मा, मुनीन्द्र अग्निहोत्री
- वहीं उपस्थित श्रोताओं में अमिताभ हर्ष, अशोक आचार्य, सोहन गहलोत, महेन्द्र बिस्सा, प्रदीप कुमार पुरोहित, गणेश व्यास , बाबू लाल सुथार, शरद शंकर सुथार, रमेशचन्द्र वर्मा, इत्यादि।
_ ☆___





































