राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS)संघचालक डॉ. मोहन भागवत ने मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के पदाधिकारियों से शिष्टाचार मुलाकात की

THE BIKANER NEWS:-नई दिल्ली। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष में देश में हिंदू-मुस्लिम जैसे धार्मिक विवाद को कम करने का लक्ष्य भी तय किया गया है। यह युद्धों व संरक्षणवादी आर्थिकी निर्णयों से बदलते वैश्विक माहौल में देश के सर्वांगीण विकास के लिए जरूरी भी माना जा रहा है।

देश को आर्थिक प्रगति व स्थिरता देने के लिए जरूरी है कि आपसी मतभेद खत्म हो और हिंदू-मुस्लिम मिलकर आगे बढ़ें। मुस्लिम समाज से संवादों का यह सिलसिला संघ की करीबी संगठन मुस्लिम राष्ट्रीय मंच (एमआरएम) की ओर से तेज किया जाएगा। आगामी दो माह में दिल्ली में एक बड़े मुस्लिम सम्मेलन के साथ ही देशभर में जिला स्तर पर मुस्लिम बौद्धिक बैठकों का आयोजन होगा। जिसमें संघ पदाधिकारी भी शामिल हो सकते हैं।
इसी तरह, शताब्दी वर्ष में संघ द्वारा लक्षित करीब 20 करोड़ घरों में गृह संपर्क में मुस्लिम बहुल क्षेत्रों में यह जिम्मा एमआरएम उठाएगी। यह निर्णय गुरुवार को हरियाणा भवन में सरसंघचालक मोहन भागवत की एमआरएम के शीर्ष पदाधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक में लिया गया, जिसमें संघ के सह सरकार्यवाह डा. कृष्णगोपाल, अखिल भारतीय संपर्क प्रमुख रामलाल व एमआरएम के मार्गदर्शक इंद्रेश कुमार भी प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
चर्चा का मुख्य विषय देश की प्रगति की दिशा में कैसे हिंदू मुस्लिम समाज की दूरियां कम हो? कैसे एक भारतीयता की पहचान को मजबूत किया जाए?
बैठक में एमआरएम के राष्ट्रीय संयोजक, प्रकोष्ठों व प्रांत संयोजक मिलाकर 40 से अधिक लोग मौजूद रहे।सूत्रों के अनुसार, बैठक में संघ प्रमुख की ओर से मुस्लिम समाज के आर्थिकी व शैक्षणिक विकास के प्रयासों पर जोर देने का निर्णय लिया गया, जिससे वह समाज की मुख्य धारा में आए।
सूत्रों के अनुसार, बैठक में मोहन भागवत की ओर से स्पष्ट संदेश दिया गया कि हिंदू-मुस्लिम दो नहीं बल्कि, एक ही हैं। दोनों भारत के अखंड हिस्सा हैं। परंपराओं, पूर्वजों के साथ ही दोनों का डीएनए एक ही है। बैठक में कश्मीर के हालातों पर भी चर्चा हुई तथा वहां के लोगों की बदलती सोच को सकारात्मक बताया गया तथा वहां गृह संपर्क पर विशेष रूप से जोर देने को कहा गया।
इसके पूर्व संघ प्रमुख मोहन भागवत की मुस्लिम धर्मगुरुओं के साथ भी आल इंडिया इमाम आर्गनाइजेशन के अध्यक्ष उमेर अहमद इलियासी नेतृत्व में कुछ दिन पूर्व हरियाणा भवन में ही बैठक हुई थी।
ये बैठकें उस संवाद का क्रम है जिसमें नियमित रूप से संघ प्रमुख मुस्लिम धर्मगुरुओं और बुद्धिजीवियों से मिल रहे हैं और समाजों के बीच बने भ्रम को दूर कर नजदीक लाने के विभिन्न तरीकों पर चर्चा हो रही है। इससे पूर्व मुस्लिम राष्ट्रीय मंच संगठन द्वारा दिनांक 16 अगस्त को काश्मीर के पहलगाम में तिरंगा यात्रा निकाली गई एवं पूरे पहलगाम में भारत माता की जय के नारों से गूंज उठा। इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ RSS के वरिष्ठ प्रचारक आदरणीय इंद्रेश कुमार जी भाईसाहब सहित मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के पदाधिकारियों ने पहलगाम के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। दिनांक 17 अगस्त को मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के बैनर तले पुलवामा में हुवे शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। पुलवामा के लिथपोरा केंद्रीय रिजर्व पुलिस फोर्स कैंपस में मुस्लिम राष्ट्रीय मंच द्वारा आयोजित रक्षा बंधन कार्यक्रम रखा गया जिसमें देश के वीर जाबांज सैनिकों को मुस्लिम महिलाओं ने रक्षा सुत्र धागा बांधकर रक्षा बंधन पर्व मनाया गया। रक्षा बंधन के इस कार्यक्रम में मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ RSS के डॉ. इंद्रेश कुमार जी एवं CRPF के अधिकारी रहे। मुस्लिम राष्ट्रीय मंच राजस्थान की और से क्षेत्रीय संयोजक राजस्थान अयूब कायमखानी, प्रभारी अबू बकर नकवी, रेशमा हुसैन , राष्ट्रीय संयोजक मनवर चौधरी, इरशाद चैन वाला, आबिद शेख, अजीज भाई सहित अन्य पदाधिकारीयो ने भागीदारी निभाई।











