25 वर्षों से लगातार भैरव मेले में छंगाणी परिवार कर रहा है महाप्रसादी,इस बार बदला स्थान

THE BIKANER NEWS:-बीकानेर, सेला महाराज छंगाणी श्री सियाणा भैरव महाप्रसाद
18/8/2025 श्री कोलायत तहसील के सियाणा गांव में श्री सियाणा भैरवा मेला दिनाक 29.08.2025 भादवा माह सुदी षष्ठी को भरेगा हर साल की भाति इस बार भी लगातार 25 वर्षो से निरन्त श्री सियाणा भैरव मेले मे सेला महाराज छंगाणी परिवार द्वारा महाप्रसाद का आयोजन किया जायेगा। इस बार मेले को लेकर हुवी मिटिंग मे कई अहम फैसले लिये गये। मिटिंग में कई गणमान्य लोग शामिल हुवे । संस्था की अध्यक्ष महोदय श्रीमती राधिका देवी ले बताया हर साल की तरह इस बार भी श्री सियाणा भैरव मेले मे महाप्रसाद का आयोजन किया जायेगा और इस बार महाप्रसाद का स्थान बदलकर श्री कोडाणा
भैरव मंदिर के आगे श्री शान्तिया महाराज की धर्मशाला के पास मे लगाया जायेगा और संघ की रवानगी दिनाक 28.08.2025 को दोपहर
2 बजे होगी। संघ द्वारा पैदल यात्रीयो के लिए रास्ते मे पानी व मेडिकल की भी व्यवस्था की जायेगी और 28.08.2025 को रात्रिकालीन
मे भोजन की व्यवस्था भी की जायेगी। इस संस्था मे किसी भी प्रकार का किसी से भी सहयोग नही लिया जाता है। इस संस्था की शरूआत श्रीमान मुरलीधर छंगाणी (सेला महाराज) ने शरूआत
की थी और आज उनका परिवार इस संस्था को चला रहा है। महाप्रसाद दिनांक 29.08.2025 को सुबह 7 बजे भैरव बाबा को प्रसाद लगाकर शरू कर दिया जायेगा ।।






































