विश्व कल्याण की कामना से कर्णेश्वर महादेव के 33 किलो घी से किया अभिषेक

THE BIKANER NEWS:-,बीकानेर, श्रावण मास में देश के सभी शिवालयों में पूजा अर्चना और अभिषेक का दौर जारी है । शिवालयों में भक्त जल दूध दही शहद आदि से अभिषेक कर महादेव को मना रहे है। छोटी काशी कहे जाने वाले बीकानेर में भी शिवालयों में हर हर महादेव की गूँजन जारी है। इसी कड़ी में आज सोमवार को किराडू बगेची स्तिथ कर्णेश्वर महादेव मंदिर में विश्व कल्याण की भावना से 33किलो घी से अभिषेक कर महादेव को मनाया गया। पँडित विमल किराडू ने बताया कि पँडित दुर्गादास किराडू(भाया महाराज)के सानिध्य मर मंडल के सभी भक्तो के सहयोग से पूजा अर्चना अभिषेक सम्पन्न हुआ। अभिषेक में पँडित दुर्गादास किराडू विमल किराडू विजय शंकर किराडू,शैलेंद्र किराडू कमल जोशी महेंद्र रंगा मनोज गेरा,राधे बलभ,मयंक,श्रीबलभ आदि ने मंत्रोचारण किया देखे वीडियो👇👇

https://www.instagram.com/reel/DMqENXzTl5k/?igsh=ZXQ2YjF2cnFxdnJn





































