|

18.51 करोड़ का बिजली बिल देखकर 80 वर्षीय बुजुर्ग की बिगड़ी तबीयत,अस्पताल में भर्ती

THE BIKANER NEWS:-जयपुर। राजस्थान की राजधानी जयपुर में बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया है। आगरा रोड स्थित लूनियावास की राजेंद्र नगर कॉलोनी में रहने वाले 80 वर्षीय छीतरमल की तबीयत उस समय अचानक बिगड़ गई, जब उन्होंने ‘बिजली मित्र’ ऐप पर अपना बिजली बिल देखा। ऐप में 6,573 रुपये के वास्तविक बकाए की जगह 18.51 करोड़ रुपये का बिल दिखाई देने पर उन्हें गहरा सदमा लगा और परिजनों ने तत्काल उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया।


जानकारी के अनुसार, छीतरमल की पत्नी जानकी देवी के नाम से बिजली कनेक्शन है। बकाया राशि का भुगतान नहीं होने के कारण डिस्कॉम पहले ही बिजली कनेक्शन काट चुका था। जब परिवार ने ऐप पर बिल की जानकारी देखी तो करोड़ों रुपये की राशि प्रदर्शित होने से सभी हैरान रह गए।
मामले के सामने आने के बाद बिजली विभाग ने इसे तकनीकी और डेटा एंट्री की त्रुटि बताया। पुराना घाट सब-डिवीजन के सहायक अभियंता सत्येन्द्र चौधरी ने बताया कि बिल तैयार करते समय बकाया राशि की जगह गलती से मीटर नंबर दर्ज हो गया, जिससे ऐप पर 18.51 करोड़ रुपये का बिल दिखाई देने लगा।
विभाग ने स्पष्ट किया कि उपभोक्ता पर इतनी बड़ी कोई वास्तविक देनदारी नहीं है। वास्तविक बकाया राशि 6,573 रुपये है और सोमवार को सही बिल जारी कर दिया जाएगा।


इस घटना के बाद बिजली विभाग की कार्यप्रणाली और ऑनलाइन बिलिंग व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। वहीं, उपभोक्ताओं का कहना है कि ऐसी तकनीकी लापरवाही आम लोगों के लिए गंभीर मानसिक तनाव का कारण बन सकती है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button