|

नयाशहर थाना क्षेत्र में बस का इंतजार कर रहे व्यक्ति को टैक्सी ने मारी टक्कर, दर्दनाक मौत

THE BIKANER NEWS:-​बीकानेर। शहर के नयाशहर पुलिस थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। यहाँ पूगल फांटा बस स्टैंड के पास एक टैक्सी की टक्कर से एक व्यक्ति की मौत हो गई।


​प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान मूलाराम के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मूलाराम पूगल फांटा के पास गजनेर गांव जाने के लिए बस का इंतजार कर रहा था। इसी दौरान एक टैक्सी ने उसे जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह सड़क पर गिर गया और उसकी मौत हो गई।
​घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया और शव परिजनों को सौंप दिया है। इस संबंध में मृतक के परिजनों ने टैक्सी चालक के खिलाफ नयाशहर पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Show More

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button