|

Rajasthan Rain Alert:-इन 13 जिलों के लिए डबल अलर्ट, बारिश के साथ 30-50 KMPH रफ्तार से चलेगी अंधड़

THE BIKANER NEWS:Rajasthan Rain Al ert : राजस्थान के 13 जिलों के लिए डबल अलर्ट, बारिश के साथ 30-50 KMPH रफ्तार से चलेगी अंधड़

Rajasthan Rain Alert : मौसम विभाग ने राजस्थान के 13 जिलों के लिए डबल अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने राजस्थान के 5 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके तहत झुंझुनू, सीकर, अलवर, जयपुर, भरतपुर जिलों के आस-पास के क्षेत्रों में अलग-अलग स्थानों पर मेघगर्जन, आकाशीय बिजली के साथ हल्की से मध्यम बारिश व एक-दो दौर भारी बारिश के होने की संभावना है। इसके साथ ही तेज सतही हवा चलेगी, जिसकी गति 30-50 KMPH रहने की भी संभावना है।
राजस्थान के 8 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी
मौसम विभाग ने राजस्थान के 8 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इसके तहत बाडमेर, सिरोही, जालौर, भीलवाड़ा, चित्तौड़्रगढ़, चूरू, हनुमानगढ़, कोटा जिलों के आस-पास के क्षेत्रों में अलग-अलग स्थानों पर मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश व आकाशीय बिजली के साथ कहीं-कहीं तेज सतही हवा चलने की संभावना है। इस दौरान हवा की गति 20-30 KMPH रहने की भी संभावना है।

Show More

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button