|

बीकानेर में चाकूबाजी की तीसरी वारदात: पत्नी ने पति के गले पर किया हमला, पीबीएम में भर्ती

बीकानेर। शहर में बढ़ती चाकूबाजी की घटनाओं ने चिंता बढ़ा दी है। शुक्रवार रात एक और सनसनीखेज मामला सामने आया, जिसमें एक पत्नी ने घरेलू विवाद के दौरान अपने पति पर चाकू से हमला कर दिया। घायल को गंभीर हालत में पीबीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार, रानीबाजार इंडस्ट्री एरिया निवासी कासिम अली का किसी घरेलू बात को लेकर अपनी पत्नी से विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि पत्नी ने कथित तौर पर रसोई में रखा चाकू उठाकर पति के गले पर वार कर दिया। हमले में कासिम अली गंभीर रूप से घायल हो गया और लहूलुहान हालत में उसे पीबीएम अस्पताल पहुंचाया गया।फिलहाल इस संबंध में कोई मामला दर्ज नहीं हुआ है। पुलिस का कहना है कि घायल के बयान के बाद ही पूरे घटनाक्रम और हमले के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा।गौरतलब है कि बीते एक सप्ताह में बीकानेर में चाकूबाजी की यह तीसरी घटना है। इससे पहले नयाशहर और सदर थाना क्षेत्र में भी चाकूबाजी की वारदातें सामने आ चुकी हैं, जिनमें दो युवक गंभीर रूप से घायल हुए थे और उनका इलाज पीबीएम अस्पताल में चल रहा है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button