हिंगलाज मां की आराधना और गरबों के साथ नवरात्रि कार्यक्रम सम्पन्न

जैसलमेर (कैलाशबिस्सा)

गरबा महोत्सव के समापन पर प्रतिभाओं का किया सम्मान
स्वर्णनगरी में श्री ब्रह्मक्षत्रिय ( खत्री) समाज का हिंगलाज मन्दिर जीवणियाई में आयोजित किए जा रहे शारदीय नवरात्रि के अनुष्ठानों में हिंगलाज माता की स्तुति, सम्मान समारोह, भव्य गरबा नृत्य, के साथ बुधवार को सम्पन्न हुआ।
श्री ब्रह्मक्षत्रिय खत्री समाज गरबा समिति जैसलमेर द्वारा नवरात्रि को हिंगलाज मन्दिर जीवणीयाई बगेची प्रांगण पर नवरात्रि महोत्सव का आयोजन किया गया तथा प्रतिदिन सायंकालीन पूजा, अर्चना एवं मां हिंगलाज के सम्मुख गरबा का आयोजन किया गया।
बुधवार को समापन कार्यक्रम के दौरान गरबा समिति द्वारा मुख्य अतिथि श्री खत्री समाज अध्यक्ष श्री सत्यनारायण दड़ा, महिला मंडल अध्यक्ष श्रीमती उषा अनिल भूत, समाज सेवी डॉ. श्री दामोदर वारडे, निवर्तमान पार्षद वार्ड 11 देवीसिंह चौहान, का साफा, शॉल, व माल्यापर्ण कर अभिनंदन किया गया गया साथ ही मंचासीन विशिष्ठ खत्री समाज के उपाध्यक्ष धनपतराज दड़ा, मंत्री अमरचंद कीरी, कोषाध्यक्ष मोहनलाल बिछड़ा, सहमंत्री मोहनलाल भूत, संगठन मंत्री ओमप्रकाश धणदे, रतासर विकास समिति के अध्यक्ष निम्बराज डलोरा, पुर्व समाज अध्यक्ष रमेश दड़ा, दिनेश दड़ा, साहित्यकार लक्ष्मीनारायण बिछड़ा, दीपक दड़ा, मगराज बिछड़ा, हरीश बिछड़ा, का माल्यापर्ण कर स्वागत किया गया, हिंगलाज मंदिर पुजारी आनंद महाराज द्वारा सभी अतिथियों का तिलक किया गया व अतिथि सत्कार में मोक्षिका, पूर्वा द्वारा मंगल गीत प्रसूत किया,
समापन गरबा प्रतियोगिता में उपस्थित अतिथियों द्वारा गरबा क्वीन ग्रुप को ट्रॉफी प्रदान की गई व गरबा परफॉर्मेंस में महिलाओं, बालिकाओं, बच्चियो के प्रथम, द्वितीय, तृतीय, आने पर गरबा समिति द्वारा विशिष्ट अतिथियों द्वारा गिप्ट प्रदान किए गए, तथा भावना जितेंद्र डलोरा द्वारा समस्त छोटी बच्चियों को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किये गए व उपस्थित सभी अतिथियों द्वारा समस्त गरबा समिति टीम की सराहना कर कहा कि बहुत अच्छा व सुनियोजित तरीके से कार्यक्रम रखा गया जिससे चार चांद लग गए।
गरबा महोत्सव के दौरान ब्रह्मक्षत्रिय खत्री 10 दिन पूर्ण सहयोग करने व जिम्मेदारी सभालने पर पर महिला मंडल सखियों द्वारा श्रीमती उषा का अनिल भूत, साड़ी ओढ़ाकर व गरबा समिति अध्यक्ष नमिता जगदीश डलोरा, का शॉल ओढ़ाकर माल्यापर्ण कर बहुमान किया व साथ सरंक्षक योगिता छुछा, कलावती डलोरा, उपाध्यक्ष भवानी डलोरा, कोषाध्यक्ष धनराज बिछड़ा, सचिव रोहित बिछड़ा, मीडिया प्रभारी शांति बिछड़ा, व्यवस्थापक प्रेमराज बिछड़ा, कंचन बिछड़ा, एवं समस्त गरबा कमेटी सदस्यों माल्यापर्ण कर सम्मान किया गया।
जैसलमेर महिला मंडल अध्यक्ष उषा अनिल भूत ने बताया कि विभिन्न त्यौहारों पर आयोजित होने वाले सामाजिक आयोजन हमारी सांस्कृतिक विरासत को संजोए रखे हैं तथा सभी को इन आयोजनों में सभी को भाग लेना चाहिए, गरबा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेने वाली महिलाओं बालिकाओं, युवाओं, बच्चो, को धन्यवाद दिया।
जैसलमेर गरबा समिति अध्यक्ष श्रीमती नमिता जगदीश डलोरा ने कार्यक्रम के सफल समापन आयोजन होने पर समस्त गरबा टीम, व सहयोगकर्ता को धन्यवाद दिया एवं उपस्थित अतिथियों का आभार प्रकट किया, गरबा समिति ओर भविष्य में इससे भी बेहतर गरबे एवं सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे।
कार्यक्रम में महिला मंडल टीम, गरबा समिति टीम, एकता मंडल टीम, व महिलाएं, बालिकाएं, बच्चे, बच्चियां, युवा, जीवणीयाई बगेची मोहल्लेवासी, गणमान्य समाज बंधु, मातृशक्ति उपस्थित रही।।

































