बस स्टैंड के पास सड़क किनारे मिला अज्ञात शव, क्षेत्र में सनसनी

बीकानेर। शहर के खाजूवाला क्षेत्र से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है, जहां शनिवार शाम करीब 7 बजे पीयूष बस स्टैंड के पास सड़क किनारे एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने रास्ते से गुजरते समय जब व्यक्ति को सड़क किनारे पड़ा देखा तो तुरंत उसे संभाला, लेकिन तब तक वह मृत अवस्था में पाया गया।

आसपास मौजूद लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को मोर्चरी में रखवाया। फिलहाल मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के क्षेत्र में पूछताछ कर रही है और घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।
पुलिस ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल पाएगा। घटना से पूरे इलाके में सनसनी का माहौल बना हुआ है।




































