|

पुल के पास दर्दनाक हादसा: बस की टक्कर से महिला की मौत, युवक गंभीर घायल

बीकानेर, 19 जून। शहर के गजनेर पुलिया क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर हुए एक भीषण सड़क हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार महिला पैदल जा रही थी। इसी दौरान तेज रफ्तार से आ रही एक बस ने उसे टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के दौरान बस की चपेट में एक बाइक सवार युवक भी आ गया, जो गंभीर रूप से घायल हो गया।घटना के बाद मौके पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई, जिससे गजनेर पुल क्षेत्र में दोनों ओर लंबा जाम लग गया और यातायात व्यवस्था प्रभावित हो गई।सूचना मिलते ही मुक्ताप्रसाद थाना एवं नया शहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया। घायल युवक को तुरंत पीबीएम अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार जारी है।

वहीं मृतका के शव को पीबीएम अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। हादसे के बाद बस चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। पुलिस फरार बस और चालक की तलाश में जुटी हुई है।पुलिस ने मौके पर यातायात व्यवस्था संभालते हुए जाम खुलवाया। समाचार लिखे जाने तक मृतका और घायल युवक की पहचान की जानकारी सामने नहीं आई थी।

Show More

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button