राजस्थान वेदर अलर्ट: अगले 2 घंटे भारी! बीकानेर संभाग सहित जिलों में बारिश, तूफान और ओलावृष्टि की चेतावनी

THE BIKANER NEWS:-जयपुर/कोटा: राजस्थान में मौसम विभाग ने तत्काल प्रभाव से एक नया अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार, अगले 120 मिनट (2 घंटे) राज्य के कई जिलों के लिए बेहद संवेदनशील हो सकते हैं। मौसम विभाग ने बारिश, तेज हवाओं और ओलावृष्टि को लेकर ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है।

1. इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट (ज्यादा खतरा):
मौसम विभाग ने कोटा संभाग और उसके आसपास के जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। यहाँ मेघगर्जन, वज्रपात (बिजली गिरना) के साथ हल्की से मध्यम बारिश की चेतावनी है। हवा की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा रह सकती है।
- प्रभावित जिले: कोटा, झालावाड़, सवाई माधोपुर, टोंक, दौसा और करौली।
- विशेष चेतावनी: इन जिलों में अलग-अलग स्थानों पर ओलावृष्टि (Hailstorm) की भी पूरी संभावना जताई गई है।
2. इन जिलों में येलो अलर्ट:
राज्य के एक बड़े हिस्से में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। यहाँ मेघगर्जन, आकाशीय बिजली और हल्की बारिश होने की संभावना है।
- प्रभावित जिले: जयपुर, जयपुर शहर, भरतपुर, अजमेर, भीलवाड़ा, चूरू, धौलपुर, सीकर, अलवर, झुंझुनूं, चित्तौड़गढ़, नागौर, बीकानेर, बूंदी और श्रीगंगानगर।
मौसम विभाग की सलाह:
अगले 2 घंटों में मौसम रौद्र रूप दिखा सकता है। विभाग ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है। विशेषकर बिजली चमकने या मेघगर्जन के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहें और पेड़ों के नीचे शरण लेने से बचें।





































