|

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बड़ा उछाल: 2 साल बाद बड़ी बढ़ोतरी,आज से लागू कीमते

THE BIKANER NEWS:^नई दिल्ली/बढ़ती महंगाई: आम आदमी को महंगाई का एक और बड़ा झटका लगा है। आज यानी 15 मई से देश भर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में इजाफा कर दिया गया है। करीब 2 साल बाद तेल कंपनियों ने यह कदम उठाया है, जिसके तहत पेट्रोल और डीजल के दाम में औसतन 3 रुपये प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी हुई है।

​राजधानी दिल्ली में अब पेट्रोल 94.77 रुपये की जगह 97.77 रुपये प्रति लीटर मिलेगा। वहीं, डीजल की कीमत भी 87.67 रुपये से बढ़कर 90.67 रुपये प्रति लीटर हो गई है।

क्यों हुई पेट्रोल-डीजल की कीमतों में यह बढ़ोतरी?

​इस भारी बढ़ोतरी की मुख्य वजह अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल (Crude Oil) की कीमतों में आया जबरदस्त उछाल है।

​वैश्विक स्तर पर ईरान और अमेरिका के बीच जारी तनाव और जंग की स्थिति ने क्रूड ऑयल के बाजार को बुरी तरह प्रभावित किया है। जंग शुरू होने से पहले जहां क्रूड ऑयल के दाम 70 डॉलर प्रति बैरल के आसपास थे, वहीं अब यह उछलकर 100 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गए हैं। कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के कारण तेल कंपनियों पर भारी दबाव था और अपने घाटे की भरपाई करने के लिए ही कंपनियों ने लंबे समय बाद कीमतों में यह वृद्धि लागू की

नॉट:-ये संभावित कीमते है..

Show More

Related Articles

Back to top button