|

बड़ी खबर: पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए EC ने जारी की SIR सप्लीमेंट्री वोटर लिस्ट,यहां करे चेक

Kolkata news:-कोलकाता: भारत निर्वाचन आयोग (ECI) ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 से पहले एक बड़ा कदम उठाते हुए Special Intensive Revision (SIR) के तहत पहली सप्लीमेंट्री (पूरक) सूची जारी कर दी है। यह सूची सोमवार, 23 मार्च की देर रात लगभग 12 बजे आधिकारिक वेबसाइटों पर लाइव की गई।

​यह सूची उन लाखों मतदाताओं के लिए निर्णायक है जिनके नाम ‘अधीनस्थ न्यायनिर्णयन’ (Under Adjudication) की श्रेणी में रखे गए थे।

इन पोर्टल्स पर तुरंत चेक करें अपना नाम

​राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO) के अनुसार, मतदाता अपना नाम निम्नलिखित डिजिटल माध्यमों से देख सकते हैं:

  1. electoralsearch.eci.gov.in: सीधे अपना EPIC नंबर डालकर सर्च करें।
  2. voters.eci.gov.in: ‘Download Electoral Roll’ सेक्शन में जाकर सप्लीमेंट्री लिस्ट देख सकते हैं।
  3. ceowestbengal.wb.gov.in: पश्चिम बंगाल निर्वाचन विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जिलेवार सूची उपलब्ध है।
  4. ECI Net App: मोबाइल यूजर इस ऐप के जरिए कहीं भी, कभी भी अपना स्टेटस चेक कर सकते हैं।

क्यों खास है यह SIR सप्लीमेंट्री सूची?

सुधार का मौका: यदि किसी योग्य मतदाता का नाम अभी भी शामिल नहीं है, तो वे गठित 19 अपीलीय न्यायाधिकरणों (Appellate Tribunals) में अपनी अपील दर्ज करा सकते हैं।

60 लाख नाम थे पेंडिंग: 28 फरवरी को जारी फाइनल लिस्ट के बाद लगभग 60 लाख नाम ‘डाउटफुल’ या पेंडिंग श्रेणी में थे।

न्यायिक अधिकारियों की भूमिका: सुप्रीम कोर्ट के आदेशानुसार, इन नामों का सत्यापन न्यायिक अधिकारियों द्वारा किया गया है।

Show More

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button