|

बीकानेर में अब सस्ता घर का सपना होगा पूरा, BDA बसाएगा 4 नई कॉलोनियां,राष्ट्रपति पदक विजेताओं को मिलेगा प्लॉट

THE BIKANER NEWS:- ​बीकानेर।
बीकानेर के आम लोगों के लिए अच्छी खबर है। अपना घर बनाने का सपना देख रहे लोगों को जल्द ही सस्ती दरों पर प्लॉट मिल सकेंगे। बीकानेर विकास प्राधिकरण (BDA) ने शहर में चार नई आवासीय कॉलोनियां विकसित करने की तैयारी शुरू कर दी है। शुक्रवार को हुई बैठक में इस प्रस्ताव पर विस्तार से चर्चा की गई और कई अहम फैसले लिए गए।


​इन 4 जगहों पर बसेंगी नई कॉलोनियां
बीडीए ने शहर के विस्तार और लोगों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए चार प्रमुख स्थानों को चिन्हित किया है:
​नाल के पास,बीछवाल,जोड़बीड़ विस्तार ,गंगाशहर रोड
​प्रस्ताव तैयार है और अब राज्य सरकार से स्वीकृति मिलने के बाद इन जगहों पर काम शुरू किया जाएगा।


​महंगे निजी प्लॉट्स से मिलेगी राहत
गंगाशहर रोड और आसपास के इलाकों में फिलहाल कई प्राइवेट कॉलोनियां विकसित हो रही हैं, लेकिन उनकी कीमतें आम आदमी की पहुंच से बाहर हैं। बीडीए की इस पहल का मुख्य उद्देश्य लोगों को सस्ती दरों पर भूखंड उपलब्ध कराना है। इससे न सिर्फ आम जनता को लाभ होगा, बल्कि बीडीए की आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी।


​राष्ट्रपति पदक विजेताओं को मिलेगा प्लॉट
बैठक में एक और बड़ा और सम्मानजनक निर्णय लिया गया। अब बीकानेर निवासी किसी भी व्यक्ति को यदि ‘राष्ट्रपति पदक’ से सम्मानित किया गया है, तो उन्हें जोड़बीड़ आवासीय योजना में भूखंड आवंटित किया जाएगा। इसे प्रशासन की ओर से सामाजिक सम्मान और प्रोत्साहन के रूप में देखा जा रहा है।


​विकास कार्यों की SOP में होगा बदलाव
बजट घोषणाओं और विकास कार्यों में तेजी लाने के लिए बीडीए ने अपनी स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (SOP) में संशोधन करने का फैसला किया है। इसके अलावा, जोन विभाजन के बाद नए कर्मचारियों की भर्ती और प्लॉट आवंटन के नियमों पर भी महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं।

Show More

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button