इस थाना क्षेत्र में 31 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर समाप्त की जीवनलीला

श्रीडूंगरगढ़। थाना क्षेत्र के गांव बाडेला में शनिवार रात एक युवक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार 31 वर्षीय लालूराम पुत्र कानाराम मेघवाल ने अपने खेत में रोहिड़े के पेड़ से फंदा लगाकर जीवनलीला समाप्त कर ली।

घटना की सूचना मृतक के चाचा कालूराम मेघवाल ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया और बाद में शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच एएसआई मोहनलाल को सौंपी गई है।
घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है। पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है।




































