|

BIG BREAKING:-विधायक रविंद्र सिंह भाटी ने खुद पर छिड़का पेट्रोल

THE BIKANER NEWS;-​राजस्थान से इस वक्त की बड़ी खबर,मजदूरों की मांगों को लेकर मंगलवार को विधायक रविंद्र सिंह भाटी का उग्र रूप देखने को मिला। मंगलवार दोपहर को जब पुलिस ने उनके समर्थकों को हिरासत में लेने की कोशिश की, तो विधायक भाटी ने एक बैग से पेट्रोल की बोतल निकाली और खुद पर छिड़क लिया। गनीमत रही कि वहां मौजूद उनके समर्थकों ने तुरंत कपड़े से पेट्रोल को पोंछ दिया। इस दौरान भारी हंगामा हुआ और वहां मौजूद पुलिसकर्मी विधायक भाटी व उनके समर्थकों को धक्के मारते हुए कलेक्ट्रेट के अंदर ले गए।

​फिलहाल, विधायक भाटी को कलेक्ट्रेट के अंदर रखा गया है, जहां कलेक्टर चिन्मयी गोपाल और एसपी चुनाराम जाट उनसे बातचीत कर रहे हैं।

ऐसे शुरू हुआ पूरा घटनाक्रम:

  1. 500 गाड़ियों का काफिला: मजदूरों की मांगों को लेकर विधायक रविंद्र सिंह भाटी ने मंगलवार दोपहर गिरल गांव से कलेक्ट्रेट की तरफ कूच किया। उनके साथ करीब 500 गाड़ियों का काफिला था।
  2. पुलिस ने रास्ते में रोका: कलेक्ट्रेट पहुंचने से करीब 1 किलोमीटर पहले ही पुलिस ने बसें लगाकर पूरे काफिले का रास्ता रोक दिया।
  3. पैदल मार्च और आत्मदाह का प्रयास: गाड़ियां रोके जाने के बाद विधायक भाटी अपने समर्थकों के साथ पैदल ही कलेक्ट्रेट की तरफ निकल पड़े। जब वे वहां पहुंचे और पुलिस ने उनके समर्थकों की धरपकड़ शुरू की, तो विरोध जताते हुए भाटी ने खुद पर पेट्रोल उड़ेल लिया।

आंदोलन की पृष्ठभूमि और हाईकोर्ट का आदेश:

​विधायक भाटी ने एक दिन पहले यानी सोमवार को ही यह घोषणा कर दी थी कि यदि मजदूरों की मांगें नहीं मानी गईं, तो वे मंगलवार को उग्र मजदूर आंदोलन करेंगे।

​इस पूरे विवाद के पीछे का एक मुख्य कारण हाईकोर्ट का हालिया आदेश भी है। इस घटनाक्रम से ठीक एक दिन पहले हाईकोर्ट ने एक याचिका पर सुनवाई करते हुए गिरल माइंस से लिग्नाइट परिवहन (ट्रांसपोर्टेशन) शुरू करने और इसमें लगे वाहनों को पर्याप्त सुरक्षा मुहैया कराने के निर्देश दिए थे। इसके साथ ही, कोर्ट ने एसपी और शिव थानाधिकारी को सख्त आदेश दिए थे कि इस काम में बाधा उत्पन्न करने वाले लोगों को तुरंत गिरफ्तार किया जाए।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button