अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी से परेशान युवती ने की आत्महत्या, तीन पर मुकदमा दर्ज

बीकानेर।युवती को बार-बार परेशान करने, अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देने और मानसिक प्रताड़ना के मामले में एक गंभीर घटना सामने आई है। परेशान युवती ने आत्महत्या कर ली। परिजनों की रिपोर्ट पर पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार जसरासर थाना क्षेत्र के 40 वर्षीय व्यक्ति बुधराम ने गंगाशहर थाने में प्रवीण, प्रदीप और आशीष के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। घटना 22 नवंबर की रात करीब 8 बजे की बताई जा रही है।
परिवादी ने पुलिस को बताया कि आरोपियों ने उसकी भांजी को लंबे समय से परेशान कर रखा था और अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहे थे। बार-बार की इस मानसिक प्रताड़ना से युवती बेहद तनाव में थी। 22 नवंबर की रात उसने घर में ही पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर गंगाशहर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच एसआई हरसुखाराम के सुपुर्द कर दी है। पुलिस अब मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।





































