|

राजस्थान मौसम अपडेट: 9 जिलों में तेज बारिश का यलो अलर्ट, 15 सितंबर तक मानसून रहेगा सक्रिय

THE BIKANER NEWS:^जयपुर। राजस्थान में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। बंगाल की खाड़ी में बने लो-प्रेशर सिस्टम के प्रभाव से प्रदेश में बारिश का नया दौर शुरू होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, यह बारिश का दौर 15 सितंबर तक जारी रह सकता है।


आज 9 जिलों में यलो अलर्ट
11 सितंबर को राजस्थान के 9 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में अलवर, दौसा, भरतपुर, धौलपुर, करौली, सवाई माधोपुर, बारां, कोटा और झालावाड़ शामिल हैं।
इन इलाकों में तेज बारिश के साथ मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है।


12 सितंबर को बढ़ेगा बारिश का दायरा
मौसम विभाग के अनुसार 12 सितंबर को बारिश का दायरा और बढ़ने की संभावना है। इस दिन कई जिलों में यलो अलर्ट जारी किया गया है।
यलो अलर्ट वाले जिले: जयपुर, दौसा, अलवर, भरतपुर, धौलपुर, करौली, सवाई माधोपुर, अजमेर, टोंक, भीलवाड़ा, बूंदी, कोटा, बारां, झालावाड़, चित्तौड़गढ़, प्रतापगढ़, डूंगरपुर, बांसवाड़ा, उदयपुर, राजसमंद, पाली और सिरोही।


बारिश के बीच तापमान भी बढ़ने की संभावना
मानसून सक्रिय होने के बावजूद प्रदेश के कुछ हिस्सों में तापमान फिर से बढ़ सकता है। जानकारी के अनुसार कुछ इलाकों में पारा 40 डिग्री तक पहुंचने की संभावना जताई गई है।
मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक आने वाले दिनों में राजस्थान में बारिश और तापमान में उतार-चढ़ाव का दौर जारी रह सकता है। 15 सितंबर तक मानसून सक्रिय रहने की संभावना है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button