THE HATT का हुआ शुभारम्भ,भाजपा जिलाध्यक्ष ने किया उद्धघाटन

THE BIKANER NEWS. तीनदिवसीय”THE HATT”मेले का हुआ उद्घाटन आज स्थानीय जस्सूसर गेट बाहर स्थित महेश्वरी सदन में तीन दिवसीय दिनांक25,26,27 जुलाई 2025″THE HATT”प्रदर्शनी मेले का उद्घाटन हुआ l

महेश्वरी सदन में आयोजित मेले की संयोजिका कंचन राठी ने बताया की आज के मेले का उद्घाटन बीकानेर जिला भाजपा अध्यक् सुमन छाजेड़ द्वारा किया गया।
THE HATT मेले की सहसंयोजिका विभा बियानी ने जानकारी देते हुए बताया की तीन दिवसीय आयोजित सावन मेले में लगभग 50 स्टॉल्स लगाई गई है जिसमें मुख्य रूप से ज्वेलरी, रेडीमेड कपड़े ,लड्डू गोपाल की ड्रेस, आभूषण, आदि प्रमुख है। विभिन्न प्रकार की स्टॉल्स के अलावा खाने-पीने की स्टॉल्स सुविधा भी उपलब्ध रहेगी।
कंचन राठी के अनुसार आज के उद्घाटन अवसर पर निशा झंवर, अंजलि झंवर, कोमल राठी संतोष राठीसरला लोहिया , चंद्रकला कोठारी रश्मि राठी श्यामा बाहेती मीना लखोटिया शशि बिहानी गौरी शंकर राठी मुन्ना बिहानी गोपी किशन पेड़ीवाल पवन कुमार राठी अनिल चांडक आदि उपस्थित थे।
मेले की सहसंयोजी का विभाबियानी ने बताया कि इस बार भी तीन दिवसीय मेला में विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा जिसमें मुख्य रूप से मेहंदी प्रतियोगिता तथा सावन क्वीन प्रतियोगिता प्रमुख रहेगी। इन प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत भी किया जाएगा।

































